रितिक गर्ग भटनावर वाले बने भाजपा पुरानी शिवपुरी के मंडल उपाध्यक्ष
शिवपुरी से ऋषि गोस्वामी की रिपोर्ट
शिवपुरी। भारतीय जनता पार्टी के पुरानी शिवपुरी मंडल में संगठनात्मक नियुक्तियों के तहत ऋतिक गर्ग को भाजपा पुरानी शिवपुरी के मंडल उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मंडल अध्यक्ष की ओर से जारी सूची में रितिक गर्ग का नाम भाजपा पुरानी शिवपुरी के मंडल उपाध्यक्ष के रूप में घोषित किया गया।
रितिक गर्ग लंबे समय से पार्टी से जुड़े हैं और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं। उन्हें समन्वय और में अनुभव है, जिससे पार्टी की योजनाएं और गतिविधियां और वही। भारतीय जनता पार्टी की पुरानी शिवपुरी मंडल की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। घोषित सूची में उपाध्यक्ष से लेकर प्रचार मंत्री तक के पदों पर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
घोषित कार्यकारिणी में नरेंद्र शर्मा, होतम सिंह पाल, श्रीमती कल्पना सोनी, पंकज राठौर, रितिक गर्ग एवं रिंकेश अग्रवाल को उपाध्यक्ष बनाया गया है।
महामंत्री पद की जिम्मेदारी सुधीर प्रताप आर्य और बलवीर सिंह यादव को सौंपी गई है। वहीं मंत्री पद पर श्रीमती राजकुमारी परिहार, श्रीमती सावित्री जाटव, श्रीमती मुनि शर्मा, मोनू भार्गव, बीजेपी अभिषेक गुप्ता एवं श्री अजीत रजक को नियुक्त किया गया है।
कोषाध्यक्ष के रूप में श्री हरिओम शर्मा और सह-कोषाध्यक्ष के रूप में श्रीमती सुरभि अग्रवाल को जिम्मेदारी मिली है।
कार्यालय मंत्री श्री सुरेन्द्र कुशवाह तथा सह-कार्यालय मंत्री श्री धर्मेन्द्र त्यागी बनाए गए हैं।
मीडिया प्रभारी उत्कर्ष भार्गव तथा सह-मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र रजक हैं। सोशल मीडिया प्रभारी की भूमिका जितेन्द्र नामदेव निभाएंगे, जबकि सह-प्रभारी श्री ऋतिक खरें होंगे। आई.टी. सेल प्रभारी हर्ष जैन तथा सह-प्रभारी नरेन्द्र सोलंकी होंगे। प्रचार मंत्री की जिम्मेदारी बृजेंद्र यादव को मिली है और सह-प्रचार मंत्री श्रीमती सलीम खान को नियुक्त किया गया है।
भाजपा पुरानी शिवपुरी मंडल द्वारा घोषित इस कार्यकारिणी में अनुभव और संगठन निष्ठ अनुभवी व्यक्तियों को जगह मिलने से अवश्य ही संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद है।