क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में अवैध मादक पदार्थ "MD" के साथ 04 आरोपी गिरफ्तार
आरोपी के कब्जे से लगभग 24.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "MD" (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 2,40,000/- रुपए) जप्त ।
आरोपी रिजवान पर रतलाम शहर में पूर्व में भी मारपीट की धारा 294,323,34,506 भादवि में एक अपराध पंजीबद्ध है।
काजल उपाध्यय अलग-अलग शहरो में इवेंट आर्गेनाइजेशन का काम भी करती है।
आरोपीयों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना कबूला हे।
अपराध क्रमांक- 42/2026 , धारा- 8/22 एनडीपीएस एक्ट
घटना स्थल- मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी खाली मैदान इंदौर
आरोपीगणों के नाम -
1.रिजवान खोकर नि रतलाम, 2.फैजान मंसूरी नि रतलाम, 3.समीर लकारा नि रतलाम एवं 4.काजल उपाध्याय नि इंदौर
जब्त माल का विवरण : - 24.08 ग्राम MD , व 01 ह्युण्डई वरना कार एवं 04 मोबाइल फोन कुल मश्रूका कीमत 5,00,000/- रुपए
आदित्य शर्मा
इंदौर। इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के मंगल परिसर गार्डन के पीछे कनकेश्वरी खाली मैदान इंदौर के पास सुनसान जगह पर एक सफेद रंग की वरना कार को खड़े देख उक्त गाड़ी में झांक कर देखने पर 01 महिला एवं 03 पुरुष बैठे दिखाई दिए जिनसे पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बयान करने लगे गतिविधि संदिग्ध लगने पर उनसे नाम पता पूछते अपना नाम रिजवान खोकर नि रतलाम, फैजान मंसूरी नि रतलाम, समीर लकारा नि रतलाम एवं काजल उपाध्याय नि इंदौर का होना बताया जिसकी विधिवत तलाशी लेने पर गाड़ी के दाईं ओर लगे सीलिंग वाले बॉक्स में एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें से 24.08 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD बरामद की गई। आरोपीगणों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस कार्यवाही -
आरोपीयो से 24.08 ग्राम "MD" जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 42/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

