क्राइम ब्रांच इंदौर पुलिस की कार्यवाही में 513 gram अवैध मादक पदार्थ "MD" के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
आरोपीयो के कब्जे से लगभग 513 ग्राम अवैध मादक पदार्थ "MD" (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन एक करोड़ रुपए) जप्त ।
आरोपीयो ने मोटरसाइकिल सहित भागने की भी कोशिश की।
आरोपी निकल निदवानिया पर पूर्व में भी मंदसौर में 03 अपराध पंजीबद्ध है।
आरोपीगण दिहाड़ी वेतन पर रिपेयरिंग आदि का कार्य करते है एवं 10वीं, 12 वी तक ही पढ़ाई की है।
अपराध क्रमांक- 07/2026 , धारा- 8/22
घटना स्थल- सिद्धेश्वर जालंधर नाथ महादेव मंदिर के पास एम आर 4 रोड, इंदौर
आरोपीयों के नाम -
1.निकल निदवानिया नि मंदसौर , 2. मुकेश धनगर उर्फ बबलू नि. मंदसौर एवं 3. कमलेश गायरी नि राजस्थान
जब्त माल का विवरण : - 513.48 ग्राम एमडी व एक दोपहिया वाहन हीरो स्प्लेंडर एवं 03 मोबाइल फोन कुल मश्रूका एक करोड़ रुपए
घटना का विवरण :-
प्रदेश में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही कर इनके नेटवर्क को नेस्तनाबूत करने के सख़्त निर्देश माननीय मुख्यमंत्री ,मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिये गए हैं। इसी तारतम्य में इंदौर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर लगातार अवैध नशे पर कड़ा प्रहार कर रही है।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा दिनांक 15.01.2026 को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी व मुखबिर सूचना संकलन करने के दौरान शहर के सिद्धेश्वर जलधार नाथ महादेव मंदिर के पास एम आर 4 रोड इंदौर सड़क के किनारे एक बाइक खड़ी दिखी जिस पर कुछ लोग बैठे थे जो पुलिस वाहन को देखकर गाड़ी सहित भागने की कोशिश करने लगे जिन्हें घेराबंदी कर रोका और पास जाकर उपरोक्त व्यक्तियो से पूछताछ पर अपना नाम पता (1).निकल निदवानिया नि मंदसौर , (2). मुकेश धनगर उर्फ बबलू नि. मंदसौर एवं (3). कमलेश गायरी नि राजस्थान का होना बताया। जिनकी विधिवत तलाशी लेते 513.48 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD एवं एक दोपहिया वाहन हीरो स्प्लेंडर मौके से जब्त की गई। क्राइम ब्रांच टीम द्वारा 03 आरोपीयो को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस कार्यवाही -
आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना कबूला है । आरोपीयों से 513.48 ग्राम "MD" जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 07/2026 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

