दिल्ली में सिरफिरे युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से युवती पर किए ताबड़तोड़ वार... फिर खुद को किया घायल

  • Share on :

नई दिल्ली। दिल्ली कैंट के किवरी पैलेस मैन रोड पर रविवार रात एक सिरफिरे युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से एक युवती पर ताबड़तोड़ वर किए। इसके बाद उसने खुद को भी चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों ने दोनों की हालत गंभीर बताई है। पुलिस मामला दर्ज कर देर रात दोनों के बयान दर्ज करने की कोशिश कर रही थी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से खून से सना चाकू और अन्य सबूत इकट्ठे किए। पुलिस दोनों के परिवारवालो से भी पूछताछ कर रही है।
दिल्ली कैंट पुलिस को रात करीब 11 बजे पीसीआर कॉल मिली थी। राहगीर ने युवती और युवक के खून से लथपथ हालात में पड़े होने की जानकारी दी थी। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो फुटपाथ पर खून बह रहा था। युवती के गले आदि से काफी खून निकल रहा था। उसके गले पर राहगीर ने कपड़ा बांध रखा था, जिससे उसका खून ज्यादा न बहे। वहीं पास ही में एक लड़का भी खून से लथपथ हालात में पड़ा था। उसने लड़की को चाकू मारने के बाद खुद के भी चाकू मारे थे। पास ही में खून से सना मुड़ा हुआ चाकू पड़ा हुआ था। लड़की के काले रंग के बैग पर भी खून लगा हुआ था। दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उनके पास से मिले मोबाइल फोन की मदद से उनके परिवारों को वारदात की जानकारी दी गई ।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper