इंदौर में अधिवक्ताओं ने छात्रों के समर्थन में किया प्रदर्शन, सरकार के खिलाफ जताया विरोध

  • Share on :

इंदौर। शहर के भंवरकुआं क्षेत्र में अधिवक्ता रजनीश यादव के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने सरकार की नीतियों के खिलाफ पुरजोर विरोध दर्ज कराया और छात्रों के साथ एकजुटता व्यक्त की।

प्रदर्शन में अधिवक्ता श्याम शर्मा, उमंग भवर, गौरव यादव, लकी बोरवाल, नवदीप बघेल सहित कई अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे। सभी ने छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद करते हुए उनकी मांगों को उचित बताया तथा सरकार से जल्द समाधान निकालने की मांग की।

अधिवक्ताओं ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समय रहते निराकरण किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रशासन और सरकार से छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार कर सकारात्मक कदम उठाने की अपील की।

प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखी और कहा कि यदि छात्रों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो आगे भी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper