अप्रैल महीने के शुरुआत में उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी

  • Share on :

नई दिल्ली। अप्रैल महीने के शुरुआत में ही उत्तर भारत के कई राज्यों में भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। भारतीय मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और मध्य प्रदेश के लिए हीटवेव की चेतावनी जारी की है। कई इलाकों में पारा 40 के पार पहुंच गया है। इन इलाकों में दिन का तापमान 5 से 8 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया है। इनमें से पंजाब और दिल्ली के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है। जाने, आने वाले दिनों में आपके शहर में मौसम कैसा रहने वाला है।
मौसम विभाग ने पंजाब, दिल्ली और अन्य उत्तर भारतीय राज्यों में जारी लू के बीच 10 अप्रैल से राहत की संभावना जताई है। IMD के अनुसार, 8 अप्रैल से एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 10 और 11 अप्रैल को पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज़ हवाएं चल सकती हैं। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है और लू की स्थिति में कमी आने की उम्मीद है।
दिल्ली में तापमान 42 डिग्री के पार
दिल्ली में सोमवार को अधिकतम तापमान 40.2°C रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 5.2°C अधिक है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 8 और 9 अप्रैल को यह 42°C तक पहुंच सकता है। हालांकि 10 अप्रैल से 13 अप्रैल के बीच इसमें थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। उस वक्त दिन का तापमान 37°C से 40°C के बीच रह सकता है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper