महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज के सानिध्य में गौ माता का पूजन कर 56 भोग किया समर्पित
ब्यूरो चीफ अनिल चौधरी
इंदौर। केशरबाग रोड स्थित प्राचीन अहिल्या माता गोशाला पर रविवार सुबह महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी महाराज के सानिध्य में अग्रवाल संगठन नवलखा एवं गुरू भक्त मंडल के सदस्यों ने गौ सेवा कर गौ माता का पूजन किया। गौ वंश को 56 भोग भी समर्पित किया गया।
इस अवसर पर उत्तम स्वामीजी का तुला दान कर उनके वजन के बराबर अन्न का दान गौ माता के लिए किया गया। गौ शाला की ओर से राधेश्याम गुरूजी, पुष्पेन्द्र धनोतिया एवं सी.के. अग्रवाल ने महामंडलेश्वरजी की अगवानी की और गौ शाला की सेवा गतिविधियों की जानकारियां दी। प.पू. उत्तम स्वामीजी ने सप्त गौ माता मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गौ माता का पूजन भी किया। कार्यक्रम संयोजक अतुल शांतिलाल अग्रवाल एवं गौरव जगदीशचंद्र गोयल के साथ संगठन के अध्यक्ष महेश अग्रवाल, पिंकी गोयल, संदीप गोयल, पार्षद मृदुल अग्रवाल, धनंजय शर्मा, आसिफ शाह, संजय हाई-वे, अतुल अग्रवाल, गौरव गोयल, चंद्रेश बंसल एवं अखिलेश बंसल सहित संगठन से जुड़े सभी प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे, जिन्होंने गौ पूजन में भाग लिया।

