जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण: सीएम मोहन यादव और मोहन भागवत ने की शिरकत, 'सिंहस्थ-2028' के लिए संतों को न्योता

  • Share on :

भोपाल। मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार को वृंदावन में जीवनदीप आश्रम के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के महान व्यक्तित्व के निर्माण में उज्जैन के सांदीपनि आश्रम की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होंने बताया कि बृज क्षेत्र (मथुरा, वृंदावन, गोकुल) से मध्यप्रदेश का संबंध हजारों साल पुराना है। श्रीकृष्ण ने बृज में अपने पराक्रम के बाद शिक्षा प्राप्त करने के लिए उज्जैन के सांदीपनि आश्रम में अध्ययन किया था। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश भी हमेशा से सनातन धर्म के विचारों को आगे बढ़ाने में योगदान देता रहा है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत, स्वामी यतींद्र आनंद गिरि, स्वामी अवधेशानंद, साध्वी ऋतंभरा और बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान सहित कई संत मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत बच्चों द्वारा हनुमान चालीसा के पाठ से हुई।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने “सनातन धर्म और जीवन दर्शन” पुस्तक का विमोचन भी किया। उन्होंने बताया कि उज्जैन में सिंहस्थ-2028 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और सभी संतों को उसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि आज दुनिया के कई देशों में व्यवस्था कमजोर हो रही है, लेकिन सनातन धर्म आज भी मजबूती से खड़ा है। इसमें संतों और आश्रमों की बड़ी भूमिका रही है। साध्वी ऋतंभरा ने कहा कि जीवनदीप आश्रम बनने से वृंदावन की गरिमा और बढ़ेगी। उन्होंने लोगों से कहा कि अगर पूरी लगन से प्रयास किया जाए, तो कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने कहा कि भारत की संस्कृति ज्ञान पर आधारित है और जीवनदीप आश्रम भविष्य में ज्ञान का बड़ा केंद्र बनेगा। उन्होंने संतों के समाज सेवा के कार्यों की भी सराहना की।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper