UN में भारत ने पाक की बोलती की बंद... कहा- जो देश आतंकवादियों और नागरिकों में फर्क नहीं करता उसे नागरिकों की सुरक्षा पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

  • Share on :

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की बैठक में भारत ने पाकिस्तान को बेनकाब करते हुए जोरदार प्रहार किया है। इस बैठक में नागरिकों की सुरक्षा पर चर्चा हो रही थी। भारत ने कहा कि जो देश आतंकवादियों और नागरिकों में फर्क नहीं करता उसे नागरिकों की सुरक्षा पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भारत के स्थायी प्रतिनिधि हरीश पुरी ने पाकिस्तान की आधारहीन और पाखंडी बातों के तथ्यों के साथ जवाब दिया और ऐसे कई उदाहरण भी दिए जिससे कि आतंक का प्रयाय बन चुका पाकिस्तान बेनकाब हो गया।
उन्होंने कहा, “भारत ने दशकों तक पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद झेला है। मुंबई का 26/11 हमला हो या अप्रैल 2025 में पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों का नरसंहार। इनका निशाना हमेशा हमारे आम नागरिक रहे हैं।” उन्होंने कहा, “ऐसे देश का नागरिकों की सुरक्षा पर बोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय के मुंह पर तमाचा है।”
हरीश पुरी ने आरोप लगाया कि पाकिस्तानी सेना ने इस महीने भारतीय सीमा के गांवों पर जानबूझकर गोलाबारी की जिससे 20 से अधिक नागरिकों की मौत हुई। 80 से ज्यादा घायल हुए। गुरुद्वारों, मंदिरों, चर्चों और अस्पतालों को निशाना बनाया गया। उन्होंने कहा, “ऐसी सेना और सरकार जो धार्मिक स्थलों और नागरिकों को निशाना बनाती हो, उसके लिए यह मंच उपदेश देने की जगह नहीं है।”
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper