भारतीय संगीत की धाक सारी दुनिया में है समाजसेवी विकी कॉलोनी

  • Share on :

रेडीमेड वस्त्र कर्मचारियों की विश्व संगीत दिवस पर कार्यशाला आयोजित
इंदौर। विश्व संगीत दिवस के अवसर पर रेडीमेड कांप्लेक्स परदेसी पुरा प्लाट नंबर 132 पर रेडीमेड वस्त्र कर्मचारी सिलाई कारीगरों कटिंग मास्टर हेल्पर महिला पुरुष की कार्यशाला और विचार गोष्ठी संपन्न हुई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध वस्त्र व्यवसाई और समाजसेवी विक्की कॉलोनी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि भारतीय संगीत की धाक सारी दुनिया में है। रेडीमेड की दुनिया में वस्त्र कर्मचारी ओ के काम का शुभारंभ ही विविध भारती रेडियो स्टेशन के द्वारा वर्षों से सुनाई देने वाले संगीत में गानों से होती है। और दिन भर यह कर्मचारी गण फिल्मी गाने सुनकर अपना मनोरंजन करते हैं और रेडीमेड का कार्य करते हैं। इस अवसर पर सिलाई कारीगर नंदू लाल मीणा ने ए मेरे वतन के लोगों देशभक्ति गाना गाकर विचार गोष्ठी का मजमा लूट लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से विक्की कलानी जी प्रकाश आंबेडकर बख्शी राम जैन शैलेंद्र भैया धर्मेंद्र मास्टर माला जी जी अनीता मैडम सीमा मैडम लता ताई रामकली बाई मुख्य रूप से उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन राजेंद्र मास्टर और आभार मुकेश सोलंकी ने माना।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper