इंदौर भाजपा की मासिक बैठक संपन्न हुई.
बैठक में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और आगामी कार्यक्रमों की रणनीति पर चर्चा की गई.
इंदौर---जिला भाजपा की मासिक बैठक सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारी तथा पार्टी के विभिन्न अभियानों की समीक्षा की गई. बैठक को सांसद शंकर लालवानी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मजबूत बूथ संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है.
उन्होंने सभी मंडलों में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ''मन की बात'' कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ पर सामूहिक रूप से सुनने और आम लोगों को जोड़ने के निर्देश दिए. बैठक को विधायक मधु वर्मा, जिला अध्यक्ष श्रवण सिंह चावडा,
देवराज सिंह परिहार, पूर्व जिला चिंटू वर्मा, धार के प्रभारी राधेश्याम यादव ने संबोधित करते हुए संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने पर जोर दिया.
बैठक का संचालन कार्यालय मंत्री मुकेश जरिया ने किया.
बैठक में भाजपा जिला महामंत्री अन्तर दयाल,पूंजालाला नीनामा, जिला उपाध्यक्ष भारत सिंह चिमली, कंचन सिंह चौहान ,सुरेश सिंह धनखेड़ी,जिला मंत्री अश्विन पटेल, मीडिया प्रभारी जेपी नागर, राजेश शर्मा सहित जिले एवं मंडलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे.

