इंदौर धारा मानव रत्न अवॉर्ड-2026 का भव्य आयोजन, विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं का हुआ सम्मान
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। इंदौर धारा द्वारा आयोजित मानव रत्न अवॉर्ड-2026 का भव्य एवं गरिमामय आयोजन संपन्न हुआ। समारोह में पत्रकारिता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, प्रशासन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन इंदौर धारा के प्रधान संपादक रामचंद्र श्रीवास्तव के नेतृत्व में किया गया। यह सम्मान समारोह का 11वां वर्ष रहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेन्द्र महंत ने की।
समारोह के सफल आयोजन में अनंत महंत (एडवोकेट), श्रीमती विमला जोशी (सह संपादक), श्रीमती उर्मिला चौधरी, अशोक पाटोदी (जनमत नजर), सुरेश वर्मा बंजारिया, नवीन चौपरी, अखिल जैन, शिवनारायण कोटिया, निशिकांत अवस्थी, संजय शर्मा (दैनिक क्राइम दर्पण), आनंद श्रीवास्तव, दिनेश शर्मा, पत्रकार विवेक सिंह एवं पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर मंडी सचिव ओ.पी. खेड़े, बाणगंगा थाना प्रभारी सियाराम सिंह गुर्जर, राष्ट्रीय गौरक्षा अध्यक्ष भारत संगठन बड़नगर के डॉ. भंवरलाल चौधरी, गौरक्षक शीतल ठाकुर सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में प्रधान संपादक रामचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान कर उन्हें प्रोत्साहित करना तथा अन्य लोगों को भी समाजहित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करना है।

