आबकारी इंदौर की कार्यवाही

  • Share on :

        कलेक्टर  महोदय जिला-इंदौर ,  श्रीमान शिवम वर्मा जी* के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी  के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा *कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी,डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेंद्र जोशी,  के नेतृत्व में दिनांक-27/05/2026 को वृत्त- बंबई बाजार के प्रभारी उप निरीक्षक मीरा सिंह की टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई। आज की कार्यवाही में दौराने गस्त शंका के आधार एक दोपहिया वाहन ( ACTIVA SCOOTER WHITE COLOUR) MP09CH5872 नंबर की पलसीकर मेंन रोड की ओर एक थैले में कुछ भरकर ले जा रहा था जिसको हमारे द्वारा रोका गया जिसमे तलाश करने में 50 पाव देशी मदिरा प्लेन(9 बल्क लीटर)  एवं गाड़ी की डिक्की खोल के देखने पर 75 पाव देशी मदिरा प्लेन(13.5 बल्क लीटर) बरामद कुल 22.5 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद हुआ। मदिरा एवं वाहन का अनुमानित मूल्य 54500/- है। आरोपी का नाम अमित पिता रामलखन शर्मा उम्र 34 वर्ष निवासी 5A श्रृष्टि पैलेस छोटा बांगड़दा इंदौर पकड़ा गया।
     आरोपी अमित की सूचना के आधार पर एक दो पहिया वाहन हीरो स्प्लेडनर (MP 09 AX 3999) महूनाका मैन रोड की और जा रहा था को हमारे द्वारा रोका गया जो बोरे में भरकर 100 पाव देशी मदिरा (50 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 50 पाव देशी मदिरा मसाला ) कुल 18 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद एवं एक वाहन बरामद हुआ जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 81150 आरोपी किशोर पिता राजकुमार जाति कोरी उम्र 35 वर्ष निवासी- 63 इंद्रानगर इंदौर दोनों आरोपी पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) 'क' का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 
इस तरह कुल दो आरोपी एवं दो वाहन एवं कुल जप्ती 40.5 बल्क लीटर जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 145650 रुपए है।
आज की कार्यवाही में आरक्षक मोहित कछवाय, मोहित रायकवार और ड्राइवर अमित का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper