आबकारी इंदौर की कार्यवाही
आदित्य शर्मा
इंदौर। कलेक्टर महोदय जिला-इंदौर , श्रीमान शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय श्री देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल के द्वारा दिये गए निर्देश पर वृत्त बम्बई बाजार की प्रभारी अधिकारी उप निरीक्षक मीरा सिंह द्वारा कलेक्टर साहब द्वारा दिये गए तात्कालिक निर्देशानुसार महूनाका (अर्जुनपुरा मल्टी) और लुनियापुरा में कार्यवाही की गई।
कुल दो आरोपी पकड़े गए अमित पिता लालाराम साहू एवं हेमू पिता नंदलाल कुल जप्ती 145 पाव देशी मदिरा (26.1 बल्क लीटर) एवं एक बगैर नंबर का दो पहिया वाहन एक्सेस स्कूटर जप्त किया गया मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 78500 रुपए आकी गई है।दोनों आरोपी पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) 'क' का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। आज की कार्यवाही में आरक्षक मोहित रायकवार, मोहित कछवाय, कोमल कनेल और ड्राइवर अमित का सराहनीय योगदान रहा।

