नशा मुक्त अभियान के तहत आबकारी इन्दौर की कार्यवाही
कलेक्टर महोदय जिला-इन्दौर, श्रीमान शिवम वर्मा जी के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी जी के द्वारा दिये निर्देशानुसार तथा कंट्रोलर महोदय देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में वृत महू ब प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी पवन टिकेकर एवं टीम के द्वारा दिनांक-15/07/2026 को दौराने गश्त शंका के आधार पर महू पीथमपुर रोड पर बिना नंबर का दो पहिया वाहन हीरो स्प्लेंडर गाड़ी को रुकवा कर तलाशी लेने पर 50 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद किया गया, जो अवैध रूप से परिवहन कर ले जाई जा रही थी, उक्त मदिरा तथा वाहन विधिवत् जप्त कर कब्जे आबकारी लिया जाकर आरोपी हरिओम पिता पुरुषोत्तम रजक निवासी पीथमपुर के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34(1)क के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। जब्त मदिरा और वाहन का कुल बाजार मूल्य =13500/- रुपये है।
कार्यवाही में मुख्य आरक्षक ओमप्रकाश राठौर , मुख्य आरक्षक हेमवती धुर्वे का सराहनीय योगदान रहा।

