इंदौर में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 40.5 बल्क लीटर अवैध शराब और दो वाहन जब्त, दो आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

इन्दौर। इंदौर जिले में अवैध मदिरा के क्रय-विक्रय और परिवहन करने वालों के विरूद्ध कलेक्टर श्री शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी श्री अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। कंट्रोलर श्री देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर श्री मनोज अग्रवाल एवं सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री धर्मेंद्र जोशी के नेतृत्व में गुरूवार को को वृत्त-बंबई बाजार के प्रभारी उप निरीक्षक मीरा सिंह की टीम के द्वारा शहरी क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर अवैध मदिरा के विरुद्ध  प्रभावी कार्यवाही की गई। गस्त के दौरान शंका के आधार एक एक्टिवा दोपहिया वाहन की पलसीकर मेन रोड की ओर एक थैले में कुछ भरकर ले जा रहा था, जिसकी तलाशी करने पर 50 पाव देशी मदिरा प्लेन (9 बल्क लीटर) एवं गाड़ी की डिक्की खोल के देखने पर 75 पाव देशी मदिरा प्लेन(13.5 बल्क लीटर) कुल 22.5 बल्क लीटर देशी मदिरा बरामद हुआ। मदिरा एवं वाहन का अनुमानित मूल्य 54500/-रूपये है। आरोपी अमित पिता रामलखन शर्मा निवासी श्रृष्टि पैलेस छोटा बांगड़दा इंदौर को गिरफ्तार किया गया है।

     आरोपी अमित की सूचना के आधार पर एक अन्य दो पहिया वाहन से अवैध मदिरा जप्त किया गया। एक हीरो स्प्लेडनर महूनाका मैन रोड की ओर जा रहा था, जिसे पुलिस दल द्वारा रोका गया। बाईक चालक बोरे में भरकर 100 पाव देशी मदिरा (50 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 50 पाव देशी मदिरा मसाला ) कुल 18 बल्क लीटर देशी मदिरा लेकर जा रहा था, जिसे  वाहन सहित जप्त किया गया। जप्त मदिरा एवं वाहन का अनुमानित बाजार मूल्य 81150 रूपये है। आरोपी किशोर पिता राजकुमार निवासी इंद्रानगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया।

      उपरोक्त दोनों आरोपियों पर मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) 'क' का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। इस तरह कुल दो आरोपी एवं दो वाहन एवं कुल जब्ती 40.5 बल्क लीटर जिनका अनुमानित बाजार मूल्य 145650 रुपए है। आज की कार्यवाही में आरक्षक मोहित कछवाय, मोहित रायकवार और ड्राइवर अमित का सराहनीय योगदान रहा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper