इंदौर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ वाहन जब्त

  • Share on :

मोती तबेला रोड से स्कूटर सहित शराब जब्त, महूनाका क्षेत्र में भी अवैध मदिरा बरामद; कुल 21.75 बल्क लीटर शराब जब्त।
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर।:- कलेक्टर इंदौर श्री शिवम वर्मा के निर्देश एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री अभिषेक तिवारी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग ने रविवार को अवैध शराब के विरुद्ध विशेष अभियान चलाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर कुल 21.75 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की।
कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी एवं डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल के नेतृत्व में सृष्टि गिरवाल, राजेश बट्टी एवं टीम ने मोती तबेला रोड पर गश्त के दौरान संदेह के आधार पर दोपहिया वाहन क्रमांक MP-09-SU-1143 (होंडा एक्टिवा) को रोककर तलाशी ली। तलाशी में 50 पाव देशी मसाला मदिरा बरामद हुई, जिसे अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा था। आबकारी टीम ने शराब एवं वाहन को जब्त कर आरोपी सोनू पिता नंदूलाल गौड़ के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण दर्ज किया। जब्त मदिरा एवं वाहन का कुल बाजार मूल्य 85,450 रुपये बताया गया है।
एक अन्य कार्रवाई में महूनाका के अर्जुनपुरा क्षेत्र स्थित एक कमरे की तलाशी के दौरान 11 बोतल विदेशी मदिरा एवं 25 पाव देशी मसाला मदिरा बरामद कर जब्त की गई।
दोनों कार्रवाइयों में कुल 21.75 बल्क लीटर अवैध मदिरा जब्त की गई। अभियान में मुख्य आरक्षक तरुण जाट, अजय चंद्रवाल, परमजीत कौर एवं एलन बघेल का विशेष योगदान रहा, जिसकी विभाग द्वारा सराहना की गई।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper