इंदौर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध प्रदायक सदस्यों के लिए “स्वच्छ दुग्ध उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम” का आयोजन
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री बलबीर शर्मा के निर्देशानुसार भारत सरकार द्वारा संचालित नेशनल प्रोग्राम फॉर डेयरी डेवलपमेंट (NPDD) योजना के अंतर्गत इंदौर सहकारी दुग्ध संघ से संबंधित चापड़ा दुग्ध शीत केंद्र के अंतर्गत कार्यरत दुग्ध समितियों के दुग्ध प्रदायक सदस्यों हेतु “स्वच्छ दुग्ध उत्पादन” विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 200 किसानों की सक्रिय उपस्थिति दर्ज की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन दुग्ध संघ द्वारा जिला सहकारी संघ के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।
इस अवसर पर उपस्थित किसानों, दुग्ध प्रदायक सदस्यों एवं दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध समितियों से जुड़ने के लाभ, स्वच्छ दूध उत्पादन की वैज्ञानिक प्रक्रिया एवं आय में वृद्धि के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।
समिति संचालन में दुग्ध उत्पादकों की भूमिका
पर भी विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान दुग्ध संघ द्वारा किसानों के हित में संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई, जिससे किसानों को योजनाओं का अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।

