इंदौर दुग्ध संघ द्वारा दुग्ध प्रदायक सदस्यों के लिए " स्वच्छ दुग्ध उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन "
पत्रकार खुशबू श्रीवास्तव
मुख्य कार्यपालन अधिकारी महोदय बलबीर शर्मा जी के निर्देश अनुसार भारत सरकार द्वारा संचालित National Programme for Dairy Development (NPDD) योजना के अंतर्गत इंदौर सहकारी दुग्ध संघ से संबंधित पेटलावद शीतकेन्द्र अंतर्गत कार्यरत दुग्ध समितियों के दुग्ध प्रदायक सदस्यों हेतु स्वच्छ दूध उत्पादन विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 190 किसानों की उपस्थिति दर्ज की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम को दुग्ध संघ द्वारा जिला सहकारी संघ के माध्यम से सम्पन्न कराया गया। उक्त कार्यक्रम में किसान/दुग्ध प्रदायक सदस्यों/दुग्ध उत्पादकों को दुग्ध समितियों से जुड़ने के लाभ, स्वच्छ दूध उत्पादन की प्रक्रिया, आय में वृद्धि की जानकारी के साथ-साथ दुग्ध प्रदायकों को पशुओं के रखरखाव, पशुओं के लिए सुदाना आहार एवं मिनरल मिक्चर के लाभ, समिति संचालन में दुग्ध उत्पादकों की भूमिका एवं दुग्ध संघ द्वारा किसानों के हित के लिये चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी।

