एसएसटीडी के कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश
इन्दौर। मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी इंदौर के प्रबंध निदेशक श्री अनूप कुमार सिंह बुधवार की शाम एसएसटीडी अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने सभी 15 जिलों के अधीक्षण यंत्रियों एवं एसटीसी प्रभारियों से चर्चा कर अपने अपने क्षेत्र के कार्य समय पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। एनएचआई , रेलवे, वन विभाग से अनुमति समय पर प्राप्त कर कार्य की प्रगति के लिए निर्देशित किया गया। श्री सिंह ने कहा कि नए ग्रिड, 33 केवी लाइन, 11 केवी लाइन, ट्रांसफार्मर, पावर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि इस तरह के कार्यों से लाखों उपभोक्ताओं के लिए और ज्यादा गुणवत्ता के साथ बिजली मिलेगी। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक श्री एसएल करवाड़िया, मुख्य अभियंता श्री अचल जैन, अतिरिक्त मुख्य महाप्रबंधक श्री संजय मालवीय, श्री सुनील पटौदी, मुख्य वित्त अधिकारी श्री अजयपाल सिंह अवास्या, श्री राजेश माहौर, श्री आरबी दोहरे, शहर अधीक्षण यंत्री श्री डीके गाठे, श्री विनोवा तिवारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

