ईरान की बड़ी धमकी- 'बंद करेंगे तेल-गैस की सप्लाई'; भारत में एलपीजी सिलेंडर के नियमों में बदलाव की तैयारी!

  • Share on :

अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने आक्रामक रुख अपनाते हुए पूरी दुनिया को बड़ी धमकी दी है। ईरानी सरकारी मीडिया के अनुसार आईआरजीसी ने कहा है कि जब तक इस क्षेत्र में अमेरिका की शर्मनाक हरकतें और आक्रामकता जारी रहेगी, तब तक खाड़ी क्षेत्र से तेल और गैस की एक भी बूंद बाहर निर्यात नहीं होने दी जाएगी।
इसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर पड़ सकता है। क्रूड ऑयल के दाम बढ़ेंगे तो पेट्रोल-डीजल के भी बढ़ सकते हैं। एलपीजी की सप्लाई पर संकट भी आ सकता है। ऐसे में भारत सरकार एलपीजी सिलेंडर बुकिंग के नियमों को सख्त कर सकती है।
भारत ने अब अलग-अलग देशों से तेल का आयात होर्मुज रुट पर अपनी निर्भरता थोड़ी कम कर ली है, लेकिन एलपीजी गैस की समस्या बनी हुई है। भारत अपनी रसोई गैस का करीब 60 फीसदी आयात करता है, और अब तक यह गैस करीब 90 फीसदी होर्मुज रास्ते से ही आती रही है। अगर यह बंदी बनी रही, तो विशेषज्ञ कहते हैं कि घरेलू एलपीजी के दामों पर सबसे पहले असर पड़ेगा। फिलहाल अभी एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई सामान्य है और कहीं पैनिक बाइंग देखने को नहीं मिल रही।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper