जंतर-मंतर मारपीट मामला: आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर पुलिस का शिकंजा, FIR में जुड़ीं SC/ST और POCSO एक्ट की धाराएं

  • Share on :

नई दिल्ली. राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान 14 साल की छात्रा के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज पर सख्त एक्शन लिया है. हिरासत में लेने के बाद अब स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुरानी FIR में SC/ST एक्ट की धाराएं जोड़ी हैं.
नाबालिग ने एक शिकायत दी थी कि उसे ऑनलाइन धमकियां मिल रही हैं, शिकायत में स्वतंत्र का भी नाम है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने क्रिमिनल इंटीमेशन और पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज की. एफआईआर के बाद जांच की जाएगी कि किस-किस ने नाबालिग को सोशल मीडिया पर धमकी दी. उसके बाद उनके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा.
इससे पहले पुलिस ने उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से स्वतंत्र को हिरासत में लिया. यह कार्रवाई वायरल पॉडकास्ट क्लिप के सामने आने के बाद हुई, जिसमें आरोपी ने छात्रा के पिता पर हमला करने की बात कथित तौर पर कबूल की थी.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper