अखंड ज्योति प्रज्वलित के साथ झूलेलाल चालीहां महोत्सव का शुभारंभ, 40 दिनों तक गूंजेंगे धार्मिक भजन

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 

कटनी। सिंधी समाज के आराध्या देव झूलेलाल जी के भक्ति का महापर्व 'चालीहां महोत्सव' हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गया है। इस पावन अवसर पर अखंड ज्योति प्रज्वलित कर 40 दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य शुभारंभ किया गया।

40 दिनों तक होंगे विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम
इस महोत्सव के दौरान आगामी 40 दिनों तक रोजाना विशेष पूजा-अर्चना, आरती और पल्लव (प्रार्थना) का आयोजन किया जाएगा। समाज के श्रद्धालुओं द्वारा विश्व शांति और खुशहाली की कामना के साथ यह कठिन व्रत रखा जा रहा है। इन 40 दिनों में विभिन्न धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper