जियो प्लेटफॉर्म्स IPO की बंपर शुरुआत: NSE और BSE पर 21.36% प्रीमियम के साथ 1358 रुपये पर लिस्ट

  • Share on :

नई दिल्ली। Jio Platforms IPO: मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स लिमिटेड की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत हुई है। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में 21.36 पर्सेंट के फायदे के साथ 1358 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में भी कंपनी के शेयर 21.36 पर्सेंट के प्रीमियम के साथ 1358 रुपये पर लिस्ट हुए हैं। आईपीओ का प्राइस बैंड 1065 से 1119 रुपये था। वहीं, जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का इश्यू प्राइस 1119 रुपये था। लिस्टिंग प्राइस पर जियो प्लेटफॉर्म्स देश की दूसरी सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनी और सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बन गई है।
लिस्टिंग के ठीक बाद जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर फ्लैट कारोबार कर रहे हैं। जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में 0.07 पर्सेंट की गिरावट के साथ 1357 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं। वहीं, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 1356.45 रुपये पर कारोबार कर रहे हैं।
जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ पर टोटल 21.36 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। कंपनी के आईपीओ में रिटेल इनवेस्टर्स या आम निवेशकों की कैटेगरी में 2.76 गुना दांव लगा। वहीं, शेयरहोल्डर्स का कोटा 7.59 गुना सब्सक्राइब हुआ। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में एंप्लॉयीज कैटेगरी में 2.91 गुना सब्सक्रिप्शन मिला है। कंपनी के आईपीओ में गैर संस्थागत निवेशकों या नॉन इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स (NII) का कोटा 13.99 गुना सब्सक्राइब हुआ है। वहीं, क्वॉलीफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में 67.15 गुना दांव लगा है। जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में एंप्लॉयीज के लिए 54 रुपये का डिस्काउंट था।
साभार लाइव हिन्दुस्तान

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper