थाना कचनार को मिली सफलता, मात्र 48 घंटे में नाबालिग बालिका दस्तयाब आरोपी गिरफ्तार"

  • Share on :

जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट 
अशोकनगर। पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा द्वारा जिले के समस्त थाना प्रभारियों एवं समस्त चौकी प्रभारियों को गुम बालक / बालिकाओं की त्वरित दस्तयाबी हेतु गंभीरतापूर्वक मुहिम चलाकर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा के निर्देशन में, अति० पुलिस अधीक्षक  गजेन्द्र सिंह कँवर एवं एसडीओपी अशोकनगर  विवेक शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कचनार द्वारा मात्र 48 घंटे में नाबालिग बालिका दस्तयाब करने में एवं आरोपी गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
उल्लेखनीय है कि दिनांक 05.01.2026 को फरियादी द्वारा थाना कचनार में आकर अपनी 16 साल 06 माह की नाबालिक बालिका के अपहृत होने की रिपोर्ट की थी जिस पर से थाना कचनार में अपराध क्रमांक 05/2026 धारा 137 (2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गंभीरता देखते हुये पुलिस अधीक्षक अशोकनगर  राजीव कुमार मिश्रा द्वारा थाना प्रभारी कचनार उनि पूनम सेलर को त्वरित कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। थाना प्रभारी कचनार उनि० पूनम सेलर द्वारा अपहृता की पतारसी हेतु टीम गठित कर सायबर सेल से प्राप्त तकनीकि साक्ष्यों के आधार पर नाबालिग की पतारसी शुरू की गई। टीम द्वारा गंभीरतापूर्वक कार्यवाही करते हुये मात्र 48 घंटे में दिनांक 07.01.2026 को नाबालिग अपहृता को भादौंन के पास से आरोपी बलराम पिता अप्पू कुशवाह उम्र 22 साल निवासी सराय आमखेडा थाना मुंगलसराय जिला विदिशा के कब्जे से सकुशल दस्तयाब किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध सुसंगत धाराओ का इजाफा किया गया जिसे माननीय न्यायालय प्रस्तुत किया जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कचनार उनि० पूनम सेलर, सउनि० तेज सिंह, प्रआर० आशीष, आर० केरन सिंह, आर० दिनेश, आर० सुनील, आर० विजय, आर० अंगार सिंह, मआर० मालती एवं सायबर सेल सउनि संजय गुप्ता, आर प्रशांत भादौरिया की उल्लेखनीय भूमिका रही।
पुलिस अधीक्षक अशोकनगर द्वारा उल्लेखनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम के कार्य की सराहना करते हुए उत्साहवर्धन हेतु पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper