शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कनाड़िया पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 लोगों पर केस दर्ज

  • Share on :

इंदौर। शहर में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कनाड़िया थाना क्षेत्र में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में शराब पीकर व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।
दिनांक 08 जनवरी 2026 को रात लगभग 1:00 बजे, महाराष्ट्र बैंक, कनाड़िया रोड के सामने कट के पास दो वाहनों की दुर्घटना की सूचना मिली। सूचना मिलते ही कनाड़िया थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुँचा। घायलों को तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।
प्राथमिक जांच में सामने आया कि कार चालक शराब के नशे में तेज रफ्तार व लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन को लहराते हुए चलाया जा रहा था तथा कार के अंदर से तेज आवाज़ में संगीत बज रहा था।
घटना में शामिल दोनों वाहनों के चालकों सहित कार में सवार कुल 7 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 49, 281, 125(1) बीएनएस एवं 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper