करैरा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के भीतर किया गिरफ्तार

  • Share on :

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में किया पेश
करैरा, शिवपुरी। महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई के तहत करैरा थाना पुलिस ने दुष्कर्म के एक मामले में तत्परता दिखाते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय में पेश किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को पीड़िता ने थाना करैरा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी संजीव राजपूत ने 16 सितंबर 2026 से उसे शादी का झांसा देकर किराए के मकान में रखा और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुई कार्रवाई
महिला संबंधी अपराधों में शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भुटिया द्वारा जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इन निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर.डी. प्रजापति के निर्देशन तथा एसडीओपी करैरा विनायक शुक्ला के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश शुरू की।
पुलिस ने 9 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम जुझाई में दबिश देकर आरोपी संजीव राजपूत (25 वर्ष), पिता हरभान राजपूत, निवासी ग्राम जुझाई, थाना करैरा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस टीम की रही सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई, उपनिरीक्षक जगदीश सिंह भिलाला, आरक्षक 639 सोनू श्रीवास्तव तथा महिला आरक्षक 718 नीलम परिहार की सराहनीय भूमिका रही।

शिवपुरी जिला ब्यूरो: हेमंत भार्गव

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper