इंदौर में करवा चौथ धूमधाम से मनेगी, बाजारों में भी रहेगी धूम, देर तक खुले रहेंगे होटल-रेस्त्रां

  • Share on :

इंदौर। इंदौर में करवा चौथ शुक्रवार को धूमधाम से मनेगी। समाज के कई ग्रुपों ने इसे सामूहिक रुप से बनाने की प्लानिंग की है। इस कारण शहर के कई होटलों में करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए होटलों की बुकिंग की गई है। वही शाम को पूजा के बाद महिलाएं अपने परिवार के साथ रेस्त्रां में भोजन करने जाती है। इस कारण रेस्त्रां में भी सीटें बुक की गई है।
इस त्यौहार पर पति अपनी पत्नी को उपहार देते है। हर वर्ग के हिसाब से उपहार की कीमत हजारों से लेकर लाखों रुपयों में होती है। इस कारण गिफ्ट की छोटी दुकानों से लेकर सोने-चांदी के शोरुमों में विशेष तैयारियां की गई है। शहर के एमजी रोड पर तीन बड़े शोरुमों में आकर्षक सेल्फी जोन बनाए गए है। महिलाएं शुक्रवार को दुल्हन की तरह तैयार होती है। इस कारण शहर के ब्यूटी पार्लरों में भी विशेष तैयारियां की गई है।
अपने पति की लंबी उम्र की कामना के साथ महिलाएं शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत भी रखेगी। इस बार इस त्यौहार पर उच्च चंद्र व कृतिका योग के साथ सिद्धि योग भी रहेगा। चंद्रोदय का समय रात 8.48 रहेगा। छलनी में चंद्रमा के दर्शन और पति को देखने के बाद महिलाएं व्रत छोड़ेगी।
शहर में करवा चौथ पर महिला ग्रुपों ने कई आयोजन किए है। बिचौली मर्दाना के वैष्णव धाम मंदिर पर सामूहिक करवा चौथ महोत्सव सिंदूर का आयोजन किया गया है। इस दौरान सांस्कृतिक आयोजन होंगे। जिसमें श्रेष्ण मेहंदी, श्रेष्ठ परिधान सहित अन्य श्रेणियों में पुरस्कार बांटे जाएंगे।
साभार अमर उजाला

 

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper