कटनी जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर, नवनियुक्त पदाधिकारियों ने लिया जनहित में कार्य करने का संकल्प

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर कुशवाहा
कटनी। माधव नगर उप ब्लॉक का व्यापक दौरा करते हुए बाबा नारायण शाह, हेमू कल्याणी, संत कवर राम एवं आचार्य कृपलानी वार्डों में संगठनात्मक बैठकों का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद कर संगठन विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
बैठकों के दौरान सर्वसम्मति से आचार्य कृपलानी वार्ड से भावेश थारवानी, हेमू कल्याणी वार्ड से अशोक बहलानी, बाबा नारायण शाह वार्ड से सुनील मोटवानी तथा संत कवर राम वार्ड से नानक मलवानी को वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि संगठन की मजबूती ही सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को बधाई देते हुए अपेक्षा व्यक्त की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता से उठाएंगे तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाएंगे।
कार्यक्रम में झम्मतमल थारवानी, राजा जगवानी, राहुल होतवानी, श्याम पाहुजा, अजय जैसवानी, श्रीचंद मनवानी, सुनील तालुजा, ओमप्रकाश आहूजा, विजय चंदवानी, राजेश जाटव, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, रमेश अहिरवार, सुरेश लालवानी, अशोक लालवानी, वीरभान, हरीश आहूजा, राजकुमार विश्वकर्मा, देवीदास तुलस्यानी, गोविंद कुकरेजा एवं रामचंद्र मलवानी सहित अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने तथा क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। बैठकों के दौरान सभी वार्डों में कार्यकर्ताओं का उत्साह एवं समर्पण देखने को मिला, जो संगठन की मजबूती का प्रतीक है।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper