KFC ग्रुप और बा सुल्तान का गरजता ऐलान - अब पाकिस्तान को पूरी तरह खत्म करो, मोदी जी से सीधी गुहार

  • Share on :

धार/अंबाखेड़ी। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 25 बेगुनाह पर्यटकों की शहादत ने मुल्क के हर वतनपरस्त को झकझोर दिया है। अंबाखेड़ी स्थित KFC ग्रुप और उसके प्रमुख बा सुल्तान ने पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ सख्त आवाज बुलंद करते हुए मोदी सरकार से मांग की कि अब वक्त आ गया है, जब पाकिस्तान का नामोनिशान मिटा दिया जाए।
बा सुल्तान ने कहा कि आज तक पाकिस्तान ने हमारे देश को सिर्फ जख्म दिए हैं —
पुलवामा में हमारे वीर जवानों पर हमला,
ताज होटल (26/11) में बेकसूरों का कत्लेआम,
उरी में भारतीय सैनिकों की शहादत,
पठानकोट एयरबेस पर कायराना हमला,
संसद पर 2001 में हमला — लोकतंत्र के मंदिर को निशाना बनाना,
कारगिल में धोखे से जंग थोपना,
कंधार विमान अपहरण (IC-814) और निर्दोष भारतीयों को बंधक बनाना,
संगीन बॉर्डर पर जवानों के सिर काटना।
हर बार पाकिस्तान ने नापाक हरकतें कीं और हमारी इंसानियत को लहूलुहान किया। अब सब्र का प्याला छलक चुका है।
बा सुल्तान ने कहा —
"अब बात पानी रोकने की नहीं, पाकिस्तान की साँसे रोकने की है। पाकिस्तान को ऐसी सजा दी जाए कि आने वाली पीढ़ियाँ भी उसकी तबाही से सबक लें।"
उन्होंने कहा कि पैग़म्बरे इस्लाम ने भी फरमाया है कि किसी एक बेगुनाह का कत्ल, पूरी इंसानियत का कत्ल है। पाकिस्तान और उसके आतंकवादी मानवता के सबसे बड़े दुश्मन हैं। इनको अब जड़ से उखाड़ फेंकना होगा।
KFC ग्रुप ने सरकार से मांग की:
आतंकवादियों को कोर्ट में सुनवाई का मौका न दिया जाए,
सीधा मौत की सजा दी जाए,
पाकिस्तान पर पूरी ताकत से सैन्य कार्रवाई कर, उसे नेस्तनाबूद कर दिया जाए।
बा सुल्तान ने कहा —
"मोदी जी, अब बहुत हो गया। देश अब मुंहतोड़ जवाब नहीं, बल्कि आखिरी फैसला चाहता है। पाकिस्तान के घर में घुसकर ऐसा सबक सिखाइए कि इतिहास भी कांप जाए। अब दुश्मन को पूरी तरह मिटा देना चाहिए।"
KFC ग्रुप अंबाखेड़ी और बा सुल्तान ने सभी शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिवारजनों को सब्र और हिम्मत अता करने के लिए दुआ की।
पूरा देश आज एक सुर में यही पुकार रहा है —
"अब आर या पार — पाकिस्तान को समाप्त कर दो।"

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper