मिनी ट्रक को चंद घंटों में कुठला पुलिस ने किया बरामद  अज्ञात चोर की तलाश जारी

  • Share on :

कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर 
कटनी। कटनी जिले की कुठला पुलिस ने ट्रक चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गया करीब 13 लाख रुपये मूल्य का टाटा 709 मिनी ट्रक (मोबाइल क्रेन) चंद घंटों के भीतर बरामद कर लिया। मामले में अज्ञात आरोपी की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सफलता हासिल की। पुलिस के अनुसार, पुरैनी निवासी यश नामदेव ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह टाटा 709 मिनी ट्रक (क्रमांक GJ05BZ9174) में हेल्पर है। 8 जुलाई की रात चालक प्रकाश साहू के साथ ट्रक को पुरैनी स्थित एचपी पेट्रोल पंप के सामने सड़क किनारे खड़ा किया गया था, जहां से अज्ञात चोर वाहन चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट के आधार पर कुठला थाना में अपराध क्रमांक 587/26 के तहत मामला दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। वाहन में लगे GPS सिस्टम की मदद से ट्रक की लोकेशन ट्रेस की गई और जबलपुर जिले के ग्राम बड़खेरा बिहला मोड़ के कच्चे मार्ग से ट्रक को बरामद कर विधिवत जब्त कर लिया गया। वाहन की पहचान वाहन स्वामी एवं साक्षियों द्वारा की गई। पुलिस अब चोरी करने वाले अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी है। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक अखलेश दाहिया के नेतृत्व में विनोद सिंह, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक बुद्धू कुमार एवं राजू मार्को की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper