लाखों श्रद्धालुओं ने खींचे महाप्रभु के रथ, पुरी सहित पूरे देश में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा की धूम
आस्था और भक्ति का अनूठा उत्सव 'भगवान श्री जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा' आज से बेहद हर्षोल्लास के साथ शुरू हो गई है। इस पावन अवसर पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश और दुनिया भर में फैले महाप्रभु के करोड़ों श्रद्धालुओं को बधाई दी है। राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक भावुक संदेश साझा करते हुए देशवासियों की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की है।
वार्षिक यात्रा के दौरान भगवान बलभद्र, देवी सुभद्रा और भगवान जगन्नाथ के रथों को ओडिशा के पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से पुरी से श्री गुंडिचा मंदिर तक श्रद्धालुओं द्वारा खींच कर ले जाया जाता है। इस भव्य उत्सव में शामिल होने के लिए लाखों श्रद्धालु इकट्ठा होते हैं। देश के अन्य हिस्सों में भी ऐसी ही यात्राएं निकाली जाती हैं।
साभार पंजाब केसरी

