बीती रात फिर से पाकिस्ताम ने युद्धविराम तोड़ा, भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब
जम्मू। पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान की ओर से सीमा पर संघर्षविराम का लगातार उल्लंघन किया जा रहा है। बीती रात फिर से पाकिस्ताम ने युद्धविराम तोड़ा।
भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि 30 अप्रैल और 01 मई 2025 की रात के दौरान पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने जम्मू और कश्मीर के केंद्र शासित प्रदेश में कुपवाड़ा, उरी और अखनूर के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी शुरू कर दी। भारतीय सेना ने भी इसका उचित जवाब दिया।
29-30 अप्रैल की रात को भी पाकिस्तानी सेना की चौकियों ने केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर सेक्टरों के सामने नियंत्रण रेखा के पार बिना उकसावे के छोटे हथियारों से गोलीबारी की।
भारतीय सेना के जवानों ने तेजी से और उचित तरीके से जवाब दिया। सेना ने यह भी बताया कि पाकिस्तान की ओर से किया जा रहा संघर्षविराम उल्लंघन अब सिर्फ एलओसी तक ही सीमित नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा तक पहुंच गया है।
पहलगाम हमले के बाद भारत की सख्त कार्रवाइयों से छटपटा रहे पाकिस्तान की बौखलाहट बढ़ती ही जा रही है। वह लगातार अपने पैर पर कुल्हाड़ी मारने वाली हरकतें कर रहा है।
साभार अमर उजाला