ग्राउंड फीडबैक और सर्वे के आधार पर बनी सूची: सीएम योगी ने 209 सीटों पर तय किए नाम, दिल्ली भेजी लिस्ट

  • Share on :

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव के लिए सीएम योगी के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ी तैयारी शुरू कर दी है। पिछले लोकसभा और एमएलसी चुनाव से सीख लेते हुए भाजपा ने प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया में पहला और बड़ा कदम बढ़ा दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 209 उम्मीदवारों की एक सूची दिल्ली में केंद्रीय आलाकमान को भेज दी है। कहा जा रहा है कि टीम योगी के फीडबैक, आंतरिक सर्वे और गहन मंथन के बाद इस सूची को तैयार किया गया है। 403 विधानसभा सीटों वाले यूपी में बहुमत हासिल करने के लिए 202 सीटों की जरूरत होती है। ऐसे में कहा जा सकता है कि आधे से ज्यादा प्रत्याशियों के नाम लगभग तय हो गए हैं। सीएम योगी की तरफ से इन प्रत्याशियों की जीत का पूरा भरोसा दिलाया गया है।
टीवी चैनल इंडिया टीवी के अनुसार सीएम योगी ने अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में ग्राउंड फीडबैक लेने के बाद इस सूची को फाइनल किया है। मुख्यमंत्री का जो अपना फीडबैक सिस्टम है, उसी आधार पर यह नाम तय किए गए हैं। यह ऐसे नाम हैं जिन पर सीएम योगी को जीत का पूरा भरोसा है। कहा जा रहा है कि ग्राउंड फीडबैक और लोकल समीकरण को ध्यान में रखते हुए प्रत्याशियों का नाम फाइनल किया गया है।
सीएम योगी का अपना फीडबैक सिस्टम है। सरकार के मुखिया होने के नाते उनके पास तमाम रिपोर्ट रहती है। एजेंसियों और प्रदेश में लगातार दौरों के दौरान नेताओं से मुलाकात में वहां के समीकरण मिलते रहते हैं। इन सारी बातों के आधार पर यह सूची बनाई गई है। अगर कोई सिटिंग विधायक है तो क्या उसके खिलाफ एंटी इनकंबेंसी है। अगर है तो उसकी जगह कौन हो सकता है। नए प्रत्याशी का पब्लिक कनेक्ट कैसा है? उसे टिकट दिया गया तो स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की प्रतिक्रिया कैसी हो सकती है? जाति समीकरण कैसा है। इसके साथ ही मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के कैंडिडेट कौन आ सकता है। इसका भी हिसाब रखा गया है।
साभार लाइव हिन्दुस्तान-

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper