लोकायुक्त कार्यवाही

  • Share on :

रिपोर्टर :- सलीम  हुसैन 
झाबुआ जिला मुख्यालय स्थित ब्लॉक एज्युकेशन ऑफिस पर आज लोकायुक्त की गाज गिरी तड़के 11 बजे के समय पर शिकायत के बाद बीईओ झाबुआ जयनारायण बैरागी के दफ्तर में अपने 8 माह का बकाया वेतन निकालने की तय बात पर शिकायतकर्ता धूम सिंह पिता पुनसिंह सिंगड़ अधीक्षक शासकीय बालक छात्रावास सेमलिया बड़ी द्वारा आरोपी जय नारायण बैरागी ओर सह आरोपी पवन सिंह बिलवाल सहायक ग्रेड 3 को 10 रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ धर दबोचा लोकायुक्त पुलिस इन्दौर के इंस्पेक्टर आशुतोष मिठास ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि शिकायतकर्ता धूमसिंह द्वारा लोकायुक्त कार्यालय इन्दौर में जाकर आवेदन के माध्यम शिकायत दर्ज करवाई गई थी जिसमें पर्याप्त साक्ष्य होने पर ट्रैप की कार्यवाही को आज अंजाम दिया गया वहीं से ब्लॉक एज्युकेशन ऑफिसर जय नारायण बैरागी ओर पवन सिंह बिलवाल को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही के लिए झाबुआ स्थानीय सर्किट हाउस ले जाया गया जा भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 के तहत धारा 7/20 अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।
आशुतोष मिठास 
(निरीक्षक लोकयुक्त इन्दौर)

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper