लखनऊ में श्रेयस का तूफान: 42 गेंदों में ठोका सबसे तेज शतक, पहले टी20 में वेस्टइंडीज चित
लखनऊ। भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज की शुरुआत 8 विकेट की जीत ...
कटनी से जिला ब्यूरो नवल किशोर
कटनी । भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी जी का 144 वां रथयात्रा महोत्सव आज शहर में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा जगन्नाथ चौक स्थित श्री जगदीश स्वामी मंदिर से बारिश कि बौछारो के बीच भव्य और विशाल रथयात्रा निकाली जा रहीं रथ पर सवार हो कर जगन्नाथ महाप्रभु अपने भक्तों को दर्शन देने निकले इसके पहले बुधवार की शाम विशाल वाहन रैली निकाली गई थी वाहन रैली जगन्नाथ स्वामी मंदिर से प्रारंभहोकर घंटाघर, शहीद द्वार, स्टेशन रोड होते हुए शेर चौक, आजाद चौक से वापस जगन्नाथ मंदिर पर आकर सम्पन्न हुई। वाहन रैली में यूथ कटनी, नारी शक्ति, श्री काल भैरव समिति, शिव शक्ति महिला मंडल समेत शहर गणमान्य लोग मौजूद रहे।
© राजनीति 24 न्यूज़ . सर्वाधिकार सुरक्षित । वेबसाइट सहज इन्फोटेक द्वारा डिज़ाइन की गई