करैरा थाने की बड़ी कार्रवाई 38 लाख का 194 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
हेमंत भार्गव शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ, रणजीत टाईम्स
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एस.डी.ओ.पी. करैरा डॉ. आयुष जाखड़ के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना करैरा पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि पिछोर/बामौर तरफ से एक सिल्वर रंग की हुंडई क्रेटा कार क्रमांक UP14DR8712 में दो व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर करैरा क्षेत्र की ओर आ रहे हैं।
सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताए स्थान पर घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका गया। वाहन की तलाशी लेने पर कार में रखी 07 प्लास्टिक बोरियों में कुल 194 किलो गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 38,00,000 रुपये आंकी गई है।
पुलिस द्वारा मौके से आरोपी नीरज राय पुत्र कैलाश राय उम्र 40 वर्ष निवासी राय मोहल्ला टीला थाना करैरा एवं मानसिंह विश्वकर्मा पुत्र बनमाली उम्र 36 वर्ष निवासी नयाटाल टीला थाना करैरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से एक हुंडई क्रेटा कार कीमती लगभग 10,00,000 रुपये भी जप्त की गई।
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा गांजा उड़ीसा से खरीदकर लाना बताया गया। आरोपियों के विरुद्ध थाना करैरा में अपराध क्रमांक 346/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी करैरा निरीक्षक विनोद छावई, उनि राजकुमार सिंह चौहान, उनि पुष्पेन्द्र सिंह चौहान, सउनि चरण सिंह, प्रधान आरक्षक डैनी कुमार, आरक्षक 338 हरेंद्र सिंह गुर्जर, आरक्षक 1165 मतेन्द्र सिंह गुर्जर, आरक्षक 1181 दामोदर परिहार (सायबर सेल), आरक्षक 117 रामअवतार गुर्जर, आरक्षक 822 जितेन्द्र कुमार एवं आरक्षक सोनू श्रीवास्तव की सराहनीय भूमिका रही।

