विभाग की बड़ी कार्रवाई: 300 पाव अवैध देशी शराब जब्त, तस्कर वाहन छोड़कर फरार

  • Share on :

काछी मोहल्ला वृत्त की टीम ने सुभाष नगर चौराहे पर घेराबंदी कर पकड़ी शराब, वाहन भी जब्त
पत्रकार :- खुशबू श्रीवास्तव
इंदौर। कलेक्टर इंदौर शिवम वर्मा के आदेश एवं सहायक आयुक्त आबकारी अभिषेक तिवारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कंट्रोलर देवेश चतुर्वेदी, डिप्टी कंट्रोलर मनोज अग्रवाल तथा सहायक जिला आबकारी अधिकारी अनिल माथूर के नेतृत्व में शनिवार को वृत्त काछी मोहल्ला क्षेत्र में प्रभावी कार्रवाई की गई।
कार्रवाई के दौरान उप निरीक्षक भगवानदास अहरवार एवं उनकी टीम गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध दोपहिया वाहन (क्रमांक MP09AT1793) का पीछा किया गया। सुभाष नगर चौराहे के पास घेराबंदी कर वाहन रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
वाहन की तलाशी लेने पर उस पर रखे बोरे से 200 पाव देशी प्लेन शराब तथा डिक्की से 50 पाव देशी मसाला और 50 पाव देशी प्लेन शराब बरामद हुई। इस प्रकार कुल 300 पाव अवैध देशी शराब एवं वाहन को विधिवत जब्त कर आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में लिया।
फरार आरोपी के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधित 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper