इंडोनेशिया के जावा सागर में बड़ा समुद्री हादसा: 243 यात्रियों से भरा जहाज खराब मौसम के बीच लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

  • Share on :

नई दिल्ली. इंडोनेशिया के जावा सागर में रविवार तड़के एक बड़ा समुद्री हादसा हो गया है. खराब मौसम के बीच 243 लोगों को ले जा रहा एक यात्री जहाज अचानक लापता हो गया. जहाज से संपर्क टूटने के बाद देश की राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी ने तुरंत बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
बचाव एजेंसी की मानें तो लापता हुए जहाज का नाम 'वर्गो ट्रांसपोर्ट 8' है. ये जहाज शनिवार को पूर्वी जावा के सुरुबाया शहर से दक्षिण कालीमंतन के बंजारमसिन शहर के लिए रवाना हुई थी. 
हालांकि, जावा सागर के ऊपर से गुजरते समय खराब मौसम के चलते जहाज का संपर्क टूट गया. एजेंसी ने अपने बयान में कहा, 'इस बयान को जारी किए जाने तक जहाज से कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है और उसकी सही स्थिति का पता नहीं चल पाया है.'
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper