पुलिस की बड़ी कार्रवाई: वारदात की फिराक में बैठे तीन बदमाश दबोचे, देशी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस बरामद

  • Share on :

मुखबिर की सूचना पर श्रीजी ढाबे पर दबिश, तीनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
शिवपुरी जिला ब्यूरो चीफ – हेमंत भार्गव
करैरा। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भुटिया के निर्देश पर जिलेभर में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत करैरा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को एक देशी 315 बोर कट्टा एवं पांच जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 10 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कालीपहाड़ी स्थित श्रीजी ढाबे पर ढाबा संचालक रोहित यादव अपने साथियों विशाल यादव और रोशन यादव के साथ अवैध हथियार लेकर किसी वारदात की योजना बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही तीनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस ने घेरकर उन्हें पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान विशाल यादव निवासी कारौठा के कब्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वहीं रोहित यादव निवासी कालीपहाड़ी के पास से दो जिंदा कारतूस और रोशन यादव निवासी मोटा बरकुआ, थाना दिनारा के पास से दो जिंदा कारतूस मिले। आरोपियों से हथियार एवं कारतूस रखने का वैध लाइसेंस मांगा गया, जिसे वे प्रस्तुत नहीं कर सके।
पुलिस ने देशी कट्टा एवं पांचों जिंदा कारतूस जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की धारा 25/27 के तहत अपराध क्रमांक 466/2026 पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार तीनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व से मारपीट, बलवा, हत्या के प्रयास, एससी-एसटी एक्ट, आबकारी एक्ट एवं अन्य गंभीर धाराओं में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
सराहनीय भूमिका:
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई, उपनिरीक्षक चरण सिंह, आरक्षक सुरेंद्र सिंह रावत एवं आरक्षक जितेंद्र कुमार की विशेष भूमिका रही। पुलिस अधिकारियों ने टीम की तत्परता एवं सफल कार्रवाई की सराहना की।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper