मानपुर पुलिस की कार्रवाई - अवैध बीयर परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

  • Share on :

रिपोर्टर..... जितेन्द्र वर्मा 
महू। ग्रामीण पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों के परिवहन एवं तस्करी पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना मानपुर की टीम दो आरोपियों को पकड़ कर 10 पेटी बीयर जब्त की है।
 24 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि महू की ओर से एक मोटरसाइकिल पर दो व्यक्ति बीच में बोरी बांधकर अवैध रूप से शराब ले जाते हुए धामनोद की ओर जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने जानवा ब्रिज के ऊपर घेराबंदी की। कुछ ही देर में संदिग्ध मोटरसाइकिल आते दिखाई दी। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे, लेकिन तत्परता दिखाते हुए पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल के बीच एवं दोनों ओर रस्सियों से बंधी थैलियों में माउंट बीयर केन की 10 पेटियां बरामद हुईं।  पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम महेन्द्र पिता रंजीत फुलफगर, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगरगांव, थाना धामनोद, जिला धार रितेश पिता रतन भावरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम टेमरिया, थाना महेश्वर, जिला खरगोन बताए। दोनों आरोपियों के पास शराब परिवहन का कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं था। इस कार्रवाई में पुलिस ने एक काले रंग की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल (क्रमांक एमपी11बीसी6943), कीमत लगभग 20,000 रुपये, माउंट बीयर केन की 10 पेटियां (कुल 240 केन, प्रत्येक 500 एमएल) कुल 120 बल्क लीटर बीयर, अनुमानित कीमत 27,600 रुपये जब्त की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मानपुर निरीक्षक महेन्द्र सिंह मकाश्रे, उपनिरीक्षक जसमल मुवेल, आरक्षक विजय (3124), सुशांत (4004), संदीप कास्डे (924) एवं सैनिक जितेन्द्र (327) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper