झारखंड में पांच लाख का इनामी माओवादी ढेर, एक साथी गिरफ्तार

  • Share on :

लातेहार। झारखंड के लातेहार जिले में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित भाकपा (माओवादी) का एक सदस्य मारा गया। उसके सिर पर पांच लाख रुपये का इनाम था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अभियान के दौरान एक अन्य उग्रवादी को भी गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि मौहादंड पुलिस स्टेशन की सीमा के अंतर्गत दौना के जंगल में रविवार रात सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ हुई।
पलामू के डीआईजी वाईएस रमेश ने बताया, 'सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में पांच लाख रुपये का इनामी मनीष यादव मारा गया। एक अन्य माओवादी कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया। यह अभियान जिले में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए नक्सल विरोधी अभियान में जेजेएमपी सुप्रीमो पप्पू लोहरा सहित दो माओवादियों के मारे जाने के महज दो दिन बाद चलाया गया था। पप्पू लोहरा पर 10 लाख रुपये का इनाम था।
साभार अमर उजाला

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper