विजयपुरा में सामूहिक हत्याकांड से सनसनी: 25 एकड़ जमीन के विवाद में 6 को उतारा मौत के घाट, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

  • Share on :

विजयपुरा. कर्नाटक के विजयपुरा जिले में जमीन विवाद को लेकर हुई हिंसा ने पूरे इलाके को दहला दिया. जिले के चडाचन पुलिस थाना क्षेत्र के गोविंदपुरा गांव में शुक्रवार दोपहर एक ही परिवार के पांच सदस्यों समेत 6 लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई. जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
पुलिस के अनुसार यह वारदात शुक्रवार दोपहर करीब 2 बजे से 2:30 बजे के बीच हुई. मृतकों की पहचान दुंडप्पा रेवनसिद्दप्पा निराले (65), शिवपुत्र रेवनसिद्दप्पा निराले (58), चंद्रकांत उर्फ चंदू रेवनसिद्दप्पा निराले (55), राहुल शिवपुत्र निराले (25), समर्थ शिवपुत्र निराले (23) और शब्बीर बाबूसाब अत्तर (45) के रूप में हुई है. वहीं, अरविंद कटागे (72) और जेसीबी ऑपरेटर संदीप माने (33) गंभीर रूप से घायल हुए हैं. दोनों को विजयपुरा शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि घटना की जड़ 25 एकड़ जमीन को लेकर चल रहा विवाद है. पुलिस अधीक्षक लक्ष्मण निंबर्गी ने बताया कि निराले परिवार ने हाल ही में नीवरगी के तेली परिवार से यह जमीन खरीदी थी. यह जमीन पिछले करीब 15 वर्षों से विवादों में घिरी हुई थी और तेली परिवार इस पर खेती नहीं कर पा रहा था.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper