खाड़ी में मालवाहक जहाज 'सारिस्का' पर भीषण हमला: ईरान की IRGC ने बदला लेने के लिए किए दो बड़े धमाके

  • Share on :

नई दिल्ली. मिडिल-ईस्ट में जंग थमने का नाम नहीं ले रही है. अब खाड़ी में सोमवार को एक मालवाहक जहाज पर दो बड़े धमाके हुए. इस हमले की जिम्मेदारी खुद ईरान ने ले ली है. ईरान ने बताया कि उसके सुरक्षा बलों ने इराक के उम्म कसर बंदरगाह के पास इस जहाज को निशाना बनाया है.
इराकी बंदरगाह कंपनी के मीडिया विभाग ने सोमवार को इस मालवाहक जहाज को उम्म कसर के पास देखे जाने की पुष्टि की. इराकी अधिकारियों ने बताया कि ये हमला इराक के उम्म कसर बंदरगाह से लगभग 40 समुद्री मील दक्षिण-पूर्व में हुआ.
ईरानी समाचार चैनल IRINN के मुताबिक, ईरान के 'इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स' (IRGC) की नौसेना ने इस पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया है. 
ईरान का कहना है कि उसने 'सारिस्का' नाम के इस कार्गो जहाज पर एक क्रूज मिसाइल से हमला किया. ईरान ने इस हमले को अपनी 'बदले की कार्रवाई' करार दिया। 
इससे पहले, अंतरराष्ट्रीय समुद्री सुरक्षा एजेंसी 'यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस' ने भी इस घटना की जानकारी दी थी. यूकेएमटीओ ने बताया था कि इस जहाज के दाहिने हिस्से पर किसी अज्ञात गोले या मिसाइल से हमला किया गया था. इस हमले से जहाज पर बहुत बड़ा और भयानक विस्फोट हुआ.
साभार आज तक

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper