थाना मायापुर पुलिस द्वारा मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने बाले 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया
दिनांक 02.01.2026 को फरियादी श्यामबिहारी पुत्र रामसिंह लोधी उम्र 20 साल निवासी ग्राम अहारवानपुर ने आरोपीगण चम्पा केवट, दिलीप केवट, सत्तू केवट, कल्लन केवट, दीपक केवट, देवा केवट के विरूद्द अश्लील गालियां देने व मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट की थी फरियादी की रिपोर्ट पर से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।
मामले की गम्भीरता को देखते हुये आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी श्री संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर श्री प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन मे टीम बना कर आज दिनांक 16.01.2026 को थाना मायापुर के अपराध क्र. 05/26 धारा 296,115(2),118(1),351(3), 3 (5) बीएनएस ईजाफा 118(2) बीएनएस के आरोपीगणों 1. चम्पा उर्फ चम्पालाल पुत्र शिवदयाल केवट उम्र 34 साल 2. सत्तू उर्फ देवलाल केवट उम्र 36 साल 3. कल्लन पुत्र लक्ष्मण केवट उम्र 35 साल 4. दीपक पुत्र अशोक केवट उम्र 23 साल 5. देवा उर्फ देवेन्द्र पुत्र शिवदयाल केवट उम्र 32 साल निवासी गण ग्राम अहारवानपुर थाना मायापुर जिला शिवपुरी को गिरफ्तार कर आलाजरर जप्त किया गया है एवं आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया।
दीपक परमार जिला ब्यूरो

