महापौर पुष्यमित्र भार्गव मास्को में करेंगे भारत गणराज्य का प्रतिनिधित्व

  • Share on :

महापौर देश का नेतृत्व एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर करेंगे
भारत गणराज्य के निवेश आकर्षण और इसकी आर्थिक क्षमता विषय पर देंगे उद्भोधन
रिपोर्ट अनिल चौधरी
इंदौर । एम आई सी बैठक में सदस्यों अधिकारियों द्वारा महापौर को यात्रा के पूर्व पुष्प गुच्छ दे कर शुभकामनाएं प्रेषित की।  इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को  रूस ने “भारत गणराज्य के निवेश आकर्षण और इसकी आर्थिक क्षमता” के बारे में भाषण देने के लिए भारत गणराज्य की ओर से आमंत्रित किया है, महापौर पुष्यमित्र भार्गव 20 अप्रैल, 2025 रूस के मॉस्को शहर पहुंचकर कार्यक्रम में उपस्थित रहंगे । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के निर्देश पर वार्षिक ऑल-रूसी म्यूनिसिपल फोरम आयोजित की जा रही है 21-23 अप्रैल, 2025 को मॉस्को में राष्ट्रीय केंद्र (रूस मॉस्को)में आयोजित किया जाएगा।फोरम के ढांचे के भीतर पैनल और रणनीतिक सत्र आयोजित किए जाएंगे, जहां विशेषज्ञ स्थानीय स्वशासन के विकास पर चर्चा करेंगे।

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper