ध्यान जगत पिरामिड मेडिटेशन को अशोकनगर जिले में फैलाने के लिए सूरत गुजरात से आए मेडिटेशन मास्टर
जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट
अशोक नगर। शहर में गुरु सुभाष पत्री जी की प्रेरणा से सूरत गुजरात से मेडिटेशन मास्टर प्रदीप शर्मा जी एवं दीप्ति शर्मा जी ध्यान जगत और पिरामिड की शक्तियों के बारे में बताने के लिए अशोकनगर शहर में पधारे उन्होंने ध्यान जगत को को सुबह तुलसी सरोवर पार्क में दोपहर में युगल सरकार मंदिर में और सीएम राइज स्कूल में सैकड़ों बच्चों को मेडिटेशन के बारे में बताया बच्चों को बताया कि वह किस तरह अपने जीवन में अपनी सफलताओं में आगे बढ़ाने में अपने करियर को बनाने में मेडिटेशन करके एकाग्रता लाकर के सफल हो सकते हैं। बहुत ही सरल विधि
आनापातीसती के बारे में समझाया कि सांसों को नॉर्मली लेना छोड़ना ही ध्यान है,बच्चों ने प्रोमिश की की वो रोज अपनी उम्र के हिसाब से ध्यान करेंगे।अग्र आपकी उम्र 15 साल है तो आपको सुबह शाम 15 मिनट ध्यान जरूरी में करना है सीएम राइज के वाइस प्रिंसिपल से आग्रह किया कि एक पिरामिड की स्थापना स्कूल में होनी ही चाहिए अगर पिरामिड स्कूल में बनता है तो पूरे जिले में इस स्कूल का रिजल्ट सभी स्कूल से बेहतर होगा ये परिवर्तन दिखेंगे मात्र 3महीने में,सुबह तुलसी सरोवर पार्क और युगल सरकार मंदिर पर बताया कि
यह सच है कि मेडिटेशन हर जगह और हर समय किया जा सकता है। लेकिन, अगर हम पिरामिड में बैठकर मेडिटेशन करते हैं तो हमें ज्यादा यूनिवर्सल एनर्जी यानी कॉस्मिक एनर्जी मिलेगी।अगर हमारे अशोकनगर में पिरामिड इसी पार्क में बन जाए तो 15किलोमीटर की रेंज में पॉजिटिव वातावरण हो जाएगा,बीमारियां कम होगी,अपराधिक प्रवृत्तिया
कम होगी,लोग खुशहाल होंगे,काम करने की क्षमता बढ़ेगी,पूरे शहर का नक्शा ही बदल जाएगा लोगो की सोच बदल जाएगी,बड़ी से बड़ी कैंसर जैसी बीमारियां ठीक होगी,मास्टर्स ने लोगों को ये भी सलाह दी कि आपलोग अपने अपने घरों में भी छत पर छोटा सा पैरामिड बनवाकर आपका तो जीवन बदलेगा ही साथ ही 5km के दायरे में रहने वाले लोगों के जीवन में परिवर्तन और पोजिटिव विचार और एनर्जी आएगी,मास्टर ने रिंकल सेठ जो कि श्रीराम संगीत एवं कला महाविद्यालय अशोकनगर की डायरेक्टर है और इन कार्यक्रमों की आयोजक भी थी उनको धन्यवाद किया कि मध्यप्रदेश के अशोकनगर जिले में
पीएमसी का पहला कार्यक्रम इतना भव्य सम्पन्न हुआ।वो जल्द ही और ज्यादा लोगों को ध्यान जगत के बारे में ऊर्जा फैलाने फिर से आयेंगे।तब तक इस शहर में ध्यान जगत के बारे में बताने का संकल्प रिंकल सेठ को दिया।उन्होंने मास्टर्स को आश्वासन दिया कि वो अपने दायित्व को निभाने का पूर्ण प्रयास करेगी।अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का प्रयास करेगी।मास्टर्स तूमेन नगरी में जाकर मां विन्ध्वासिनी के दर्शन किए।

