आगामी रंगपंचमी मेला की तैयारियों के संबंध में बैठक
जिला ब्यूरो चीफ गोलू यादव की रिपोर्ट
कलेक्टर आदित्य सिंह की अध्यक्षता में आज करीला धाम पर आगामी रंगपंचमी मेला की तैयारियों संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देशित किया आस्था का केंद्र मां जानकी माता मंदिर करीला धाम पर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सेवा भाव के साथ सभी आवश्यक सुविधाएं एवं व्यवस्थाएं मिले यह सुनिश्चित किया जाए। करीला मेला की तैयारियों के लिए जिस कार्य के लिए अधिकारियों को जो दायित्व मिला है, उसे कार्य को समय सीमा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें। करीला धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सुगम आवागमन, शुद्ध पेयजल, पार्किंग व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था, सड़क मार्ग सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने करीला धाम पर स्वच्छता रखने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए।
बैठक में भोपाल से मेला तीर्थ प्राधिकरण धर्मस्व विभाग से डॉ राजेश श्रीवास्तव, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा अहिरवार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राजेश जैन,अपर कलेक्टर डीएन सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गजेंद्र सिंह कंवर,एसडीम मुंगावली इसरार खान एवं संबंधित जिला अधिकारी एवं विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

