महू अभिभाषक संघ चुनाव : शांतिपूर्ण मतदान के बाद घोषित हुए परिणाम

  • Share on :

भारत सिंह ठाकुर अध्यक्ष एवं अभिषेक जायसवाल सचिव निर्वाचित
महू। अभिभाषक संघ महू के द्विवार्षिक चुनाव सोमवार को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए। 
भारी उत्साह के साथ अधिवक्ताओं ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी निभाते हुए 280 मतदाताओं ने मतदान किया। देर शाम तक चली मतगणना के बाद निर्वाचन समिति द्वारा परिणामों की घोषणा की गई, जिसमें अध्यक्ष सहित सभी प्रमुख पदों के विजेताओं के नाम सामने आए।
चुनाव में इस बार कई पदों पर कांटे की टक्कर देखने को मिली। उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद अंतिम चरण में निर्णायक बढ़त के साथ विजेता घोषित हुए। परिणाम इस प्रकार रहे—
अध्यक्ष पद पर श्री भारत सिंह ठाकुर ने जीत दर्ज की।
उपाध्यक्ष पद पर श्री मुकेश जरिया गाना विजयी रहे।
सचिव पद श्री अभिषेक जायसवाल ने अपने नाम किया।
सह सचिव पद पर श्री मोहन चौधरी ने सफलता प्राप्त की।
कोषाध्यक्ष पद पर श्री रजनीश कश्यप विजयी हुए।
निर्वाचन समिति ने चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए सभी अधिवक्ताओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। मतदान और मतगणना के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में समिति की भूमिका सराहनीय रही।
महू अभिभाषक संघ चुनाव परिणाम....
अध्यक्ष 
भारत सिंह ठाकुर - 156
संजय शर्मा 122
अंतर 34
उपाध्यक्ष 
मनोज कुमार यादव 57
मुकेश जरिया 213
अंतर 156
कोषाध्यक्ष 
रजनीश राज कश्यप - 153
उमराव सिंह मिनोरा - 123
अंतर 30
ग्रंथपाल 
अशोक मिश्रा - 120
राजेंद्र प्रसाद चौधरी - 152
अंतर 32
सचिव 
अभिषेक जायसवाल 101
दिनेश पंचोली 45
नीलेश मिश्रा 82
स्वप्नेश गर्ग 48
सह सचिव 
अभिषेक verma 104
मोहन चौधरी 139
विशाल नीम 27

Latest News

Everyday news at your fingertips Try Ranjeet Times E-Paper