मुरूम के अवैध परिवहन पर खनिज विभाग कि कार्यवाही,ट्रैक्टर ट्राली हुई जप्त
प्रदीप सिंह बघेल
शहडोल। कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के मार्गदर्शन में जिले में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु खनिज विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल सांडिल्य ने जानकारी दी है कि ब्यौहारी तहसील के क्षेत्रों में जांच की गई। तहसील ब्यौहारी अंतर्गत मिट्टी, मुरूम के अवैध उत्खनन परिवहन की शिकायतें प्राप्त हो रहीं थीं। उक्त शिकायतों को संज्ञान में लेकर खनिज विभाग के द्वारा ब्यौहारी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान ग्राम देवगांव तहसील ब्यौहारी में 3 वाहनों (ट्रैक्टर मय ट्राली) को जांच हेतु रोका गया। वाहन चालक के द्वारा खनिज मिट्टी मुरूम के परिवहन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन चालको के कब्जे से वाहन सहित मिट्टी/मुरूम जब्त कर वाहन को शासकीय अभिरक्षा थाना ब्यौहारी में भिजवाया गया एवं खनिज नियमो के अंतर्गत कार्यवाही की गई।

